- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
डॉ. आंबेडकर जयंती पर टावर चौक पर पहुंचे अनुयाई:विभिन्न राजनीतिक व संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को किया नमन
बाबा साहेब डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों राजनीतिक दल के नेताओं ने सुबह 10 बजे टावर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर में बाबा साहेब की जयंती पर अन्य आयोजन भी किए जा रहे है।
शुक्रवार को शहर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जंयती पर उन्हे याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कई संस्थाओं ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शहर के टावर चौक स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर सुबह से ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। वहीं भाजपा की ओर से विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, मीना जोनवाल, भाजपा अजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी के चेतन यादव, पार्षद रवि राय, अनंतनारायण मीणा, अजीतसिंह ठाकुर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को नमन किया। इसके पहले सुबह से ही प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ, अजाक्स सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की।