- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
डॉ. यादव से मिलने पहुंचे छात्रों पर निजी सचिव भड़के, कहा- एक खींचकर दूंगा…
उच्च् शिक्षा मंत्री बोले- घटना दुर्भाग्यपूर्ण
भोपाल। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बंगले पर उनके निजी सचिव विजय बुधवानी कॉलेज स्टूडेंट्स पर भड़क गए। थप्पड़ दिखाते हुए बोले- एक खींचकर दूंगा… को। स्टूडेंट्स ऑनलाइन एग्जाम किए जाने की मांग को लेकर मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं होने पर स्टूडेंट्स नाराज हो गए। बुधवानी भी उन पर बिगड़ गए।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। इधर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना था कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसी के भी के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। इस संबंध में अधिकारी से बात कर उचित कदम उठाया जाएगा। बुधवानी ने उनसे कहा कि मंत्री से मिलने का समय तय है। उन्हें नहीं पता कि छात्र बाहर कब से इंतजार कर रहे थे। बातचीत के दौरान वह अभद्रता करने लगे। उन्हें बंगले के बाहर मुलाकात के समय पर आने को कहा था।
स्टूडेंट ने रिकॉर्ड कर लिया यह सारा मामला
ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर कॉलेजों के छात्र उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बंगले पर पहुंचे। वह काफी देर तक बंगले के बाहर खड़े रहे। इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव आए, लेकिन वे छात्रों से मिले बिना ही अंदर चले गए। इससे भड़के छात्र उनके ऑफिस में विजय बुधवानी के कक्ष में बिना इजाजत के अंदर घुस गए। वे मंत्री से तुरंत मिलने की जिद करने लगे। बुधवानी ने छात्रों से कहा कि वे मुलाकात के समय आएं। इसको लेकर उनके बीच बहस होने लगी। इसके बाद बुधवानी छात्रों को चांटा दिखाते हुए कहा कि एक खींचकर दूंगा। यह सब एक छात्र ने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। मोबाइल देखते ही बुधवानी ने रिकॉर्डिंग बंद करवा दी।