- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान बुधवार को कई प्रमुख हस्तियों ने बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थित होकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ ही गुजराती संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका किंजल दवे और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनल गज्जर भी भस्म आरती में शामिल हुईं। तीनों ने निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचकर नंदी हॉल में बैठकर पूरी श्रद्धा के साथ आरती का अवलोकन किया और भगवान महाकाल का स्मरण करते हुए भक्ति में लीन नजर आए।
इसी क्रम में टीवी और फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री उल्का गुप्ता भी प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होने महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भी परंपरानुसार आरती में भाग लेकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। सभी श्रद्धालुओं ने आरती के पश्चात मंदिर की देहरी से भगवान को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष वातावरण बना रहा, जहां मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच सभी ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।