- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
ड्रायवर की गलती से पिकअप का संतुलन बिगड़ा, पिता-पुत्र की मौत
उज्जैन | उन्हेल रोड पर ढ़ाबला फंटा पर उन्हेल की ओर से आ रही मैजिक पलटी खा गई जिससे पिता पुत्र की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी मुनीम का परिवार गांव-गांव जाकर कंठी माला आदि का सामान बेचने का काम करता है। मुनीम पत्नी शहनाज(४०), पुत्र अमन(८) एवं अन्य लोगों के साथ उन्हेल के पास एक गांव गया था। आज सुबह मुनीम एवं अन्य लोग मैजिक वाहन में बैठकर इंदौर जिले के सांवेर के लिए रवाना हुए।
उज्जैन से १४ किलो मीटर दूर उन्हेल रोड पर स्थित ढ़ाबला फंटा पर संतुलन बिगड़ जाने से मैजिक पलटी खा गई जिससे मुनीम, अमन, शहनाज के अलावा शकीला पति जलील निवासी १२ फतेहपुरा(४०) घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर मुनीम एवं अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शहनाज एवं शकीला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही भैरवगढ़ थाने से उपनिरीक्षक आरजी वर्मा जिला चिकित्सालय पहुंचे।