- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ड्रोन से निगरानी:चायना मांझे को लेकर आज से तीन दिन हर थाना क्षेत्र में होगी सर्चिंग
संक्रांति नजदीक आते ही बुधवार से एसएसपी ने पुलिस टीमों को और सक्रिय कर दिया। कहा जिन क्षेत्रों में पतंग अधिक उड़ रही है, उस एरिया में ड्रोन उड़ाकर भी चायना मांझे का पता लगाए। पुलिस का दावा है कि चोरी-छिपे जो एक-दो गट्टे भी बेच रहे हैं, वे भी पकड़े जा रहे हैं। तीन दिनों तक पुलिस हर क्षेत्र में सर्चिंग करेगी।
नगर सुरक्षा समिति व सामाजिक संगठन भी इसमें शामिल रहेंगे। एसएसपी सत्येंद्रकुमार शुक्ल ने बताया कि गुरुवार से मकर संक्रांति तक चायना मांझे की धरपकड़ व जनजागरूकता के लिए जोरशोर से मुहिम चलेगी। इसके पीछे उद्देश्य यही कि चायना मांझा न बिके, न इससे पतंग उड़े, ताकि मांझे से किसी को नुकसान नहीं पहुंचे।