- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-06-2026
आईसीयू के रिनोवेशन का बजट कितना आया, खर्च कितना किया-सिविल सर्जन
जिला अस्पताल व आईसीयू के रिनोवेशन के लिए कितना बजट आया और उसमें से कितनी राशि खर्च हुई। इसका हिसाब सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएन वर्मा ने इंजीनियरिंग सेल से मांगा है। इन सबके बीच में जिला अस्पताल के आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल और आईसीयू के रिनोवेशन के लिए 45 लाख का बजट आया था। इससे जिला अस्पताल के वार्ड और आईसीयू में रिनोवेशन का कार्य किया है। जो कि पूरा तो हो गया है लेकिन आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इस वजह से गंभीर मरीजों की फजीहत हो रही है।
सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने रिनोवेशन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इस पर खर्च हुई राशि का ब्योरा भी स्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग सेल से मांगा है। सिविल सर्जन डॉ. वर्मा का कहना है कहां, क्या और कितना खर्च किया है, इसकी रिपोर्ट मांगी है। कार्य पूर्ण हो गया है तो हम यहां मशीनें लगाने और आईसीयू को तैयार करने का कार्य शुरू कर देंगे और उसके बाद गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करना भी शुरू कर दिया जाएगा।