- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
ढाबे से पकड़ी चार पेटी अवैध शराब, थाने पहुंचते ही गायब
उज्जैन। बीती रात पुलिस ने एक ढाबे से 4 पेटी अवैध शराब पकड़ी, इंदौरगेट क्षेत्र में रहने वाले युवक को हिरासत में भी लिया, लेकिन थाने पहुंचने तक उक्त शराब गायब हो गई और आरोपी को भी थाने से कुछ देर बाद छोड़ दिया गया जो पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हरिफाटक ब्रिज इंदौर बायपास रोड़ पर स्थित ढाबे से 4 पेटी अवैध शराब एक आरक्षक व एक सैनिक ने मिलकर पकड़ी साथ ही इंदौरगेट क्षेत्र में रहने वाले युवक को हिरासत में भी लिया। आरक्षक और सैनिक दोनों अलग-अलग थानों के थे। युवक को शराब के साथ लेकर थाने के लिये रवाना हुए लेकिन थाने पहुंचने के पहले ही 4 पेटी अवैध शराब गायब हो गई जबकि हिरासत में आये युवक को थाने में बैठाया गया। यहां उक्त युवक को छुड़ाने के लिये शराब कंपनी मैनेजर, ढाबा संचालक पहुंचे।
आरक्षक ने युवक को छोडऩे के लिये मीटिंग की और रातोंरात शराब और युवक दोनों थाने से गायब हो गये। इस संबंध में थाना प्रभारी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है, लेकिन अवैध शराब के साथ युवक पकड़ाया है तो उसके खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज अवश्य हुआ होगा, जबकि हेडकांस्टेबल ने बताया कि रात में शराब पकड़ाने का कोई प्रकरण सुबह 12 बजे तक थाने में दर्ज नहीं हुआ है।