- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
तबादला:आईएएस अंशुल गुप्ता होंगे उज्जैन के निगमायुक्त
उज्जैन के नए नगर निगम आयुक्त आईएएस अंशुल गुप्ता होंगे। वे 2016 बैच के आईएएस हैं। अभी वे उमरिया में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हैं। वहीं वे इसके पहले इंदौर के महू और धार जिले के कुक्षी में एसडीएम रह चुके हैं।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को सागर में जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। सिंघल ने करीब डेढ़ साल से उज्जैन नगर निगम में आयुक्त के पद पर कार्य किया। इस दौरान कोरोन से संघर्ष में उनकी भूमिका अहम रही।
वहीं उज्जैन नगर निगम के वित्त अधिकारी गणेश कुमार धाकड़ को महाकालेश्वर मंदिर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने आठ पटवारियों की संशोधन सूची जारी की –
31 अगस्त को जारी पटवारियों की तबादला सूची में कलेक्टर आशीष सिंह ने संशोधन सूची जारी की है। इसमें आठ पटवारियों के तबादले या तो निरस्त हुए हैं या कुछ मंे जगह बदली है। मनोज तिवारी, उज्जैन, विश्वेश्वर शर्मा, नागदा, राहुल चौहान, घटिया, नरेश लोदवाल, घटिया का तबादला निरस्त किया गया है। राजेंद्र सोलंकी को उज्जैन से खाचरौद की जगह नागदा भेजा गया है।