- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
तमिलनाडु पुलिस का उज्जैन में छापा,पांच पारदी गिरफ्तार
उज्जैन । तमिलनाडु पुलिस ने सायबर सेल की मदद से उज्जैन में दबिश देकर पारदी गिरोह के चार-पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने तमिलनाडु में चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं वारदात में हाथ लगा तीन किलो सोना और २० किलो चांदी उज्जैन और अन्य शहरों में बेच दिया था। पुलिस दोपहर बाद शहर में माल जब्ती की कार्रवाई करेगी।
पिछले दिनों तमिलनाडु के कई शहरों में चोरी की दर्जनों बड़ी चोरी की वारदातें हुई थीं जिसमें बदमाश बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे। तमिलनाडु पुलिस की एक टीम तीन दिन पहले संदिग्ध बदमाशों का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उज्जैन आई और सायबर सेल से मदद मांगी। दो दिन पहले तमिलनाडु पुलिस और सायबर सेल की टीम ने भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में पारदियों के डेरे पर दबिश दी।
इस दौरान यहां से चार-पांच पारदियों को हिरासत में लिया गया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान इन्होंने तमिलनाडु के कई बड़े शहरों में चोरी की दर्जनों वारदात करना कबूल किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन वारदातों में करीब तीन किलो सोना और २० किलो से अधिक चांदी चोरी हुई थी। पूछताछ के दौरान ही पकड़े गए पारदियों ने चोरी का माल उज्जैन सहित अन्य शहरों में बेचने की बात कही है। तमिलनाडु पुलिस दोपहर बाद सायबर सेल की मदद से शहर में चोरी का माल जब्त करने की कार्रवाई करेगी और शाम को बदमाशों को लेकर तमिलनाडु रवाना होगी।