- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
तरणताल चौराहे के आगे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक घायल
उज्जैन:सुबह देवास रोड तरणताल चौराहे के आगे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी खा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के अगले पहिये टूटकर बिखर गये और ड्रायवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज गति से कार चला रहा था उसी दौरान संतुलन बिगड़ा और दुर्घटना हुई।
कार क्रमांक एमपी 13 सीए 3172 देवासरोड़ ऋषिनगर तरफ से मुंगी तिराहे की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी उसी दौरान ड्रायवर का कार के स्टेयरिंग से संतुलन बिगड़ा और कार रोड डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले पहिये एक्सेल टूटकर बिखर गये और कार पलटी खा गई। दुर्घटना में नितीश कुमार जैन निवासी दशहरा मैदान के सिर में गंभीर चोंटे आईं। पुलिस व राहगीरों ने कार को सीधा करने के बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्रायवर मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रहा था उसी दौरान संतुलन बिगडऩे से दुर्घटना हुई।
कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर
बीती शाम अमृतलाल पिता मोतीराम 30 वर्ष निवासी जवासिया अपनी बाइक पर सवार होकर लालपुल होते हुए उज्जैन आ रहा था उसी दौरान म.प्र. शासन लिखी कार क्रमांक एमपी 09 सीएक्स 5943 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमृतलाल के सिर में गंभीर चोंट आई जबकि उसका एक पैर भी टूट गया। नीलगंगा पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।