- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
तापमान में गिरावट:16 दिन में रात का पारा 6.8 डिग्री गिरने से बढ़ी सर्दी, नवंबर में कड़ाके की रहेगी
सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। यही कारण है कि मानसून की विदाई के 16 दिन में रात का पारा 6.8 डिग्री गिरा है। इसी तरह दिन के तापमान में भी 3.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार अक्टूबर के आखिरी दिनों के साथ नवंबर की शुरुआत में कड़ाके की सर्दी का अनुमान लगाया जा रहा है।
जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया, जबकि 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री था। रविवार को आर्द्रता सुबह 72 और शाम को 32 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को 6 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।