- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
तीसरी मंजिल की जाली काटकर घुसे चोर, सोने के बिस्किट ले गए
उज्जैन | कमरी मार्ग स्थित मराठा गली में रहने वाले शूज दुकान संचालक के घर बदमाशों ने गुरुवार रात धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर की तीसरी मंजिल की खिड़की की जाली काटी और कमरे में घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर सोने के बिस्किट व 40 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था। सुबह उठने पर वारदात का पता चला। जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि युसूफ पिता हातिमभाई निवासी मराठा गली कमरी मार्ग बदनावर में शूज दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार को उनके छोटे भाई गुलाम अली का परिवार घर की पहली मंजिल पर सो रहा था। इस दौरान बदमाशों ने तीसरी मंजिल की खिड़की की जाली काटी और कमरे में घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे दो सोने के बिस्किट, सोने व चांदी के जेवर व 40 हजार रुपए चुरा लिए। शुक्रवार सुबह गुलाम अली घर की छत पर कबूतरों को दाना डालने के लिए गए तो कमरे का सामान बिखरा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।