- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
तेलीवाड़ा में मकान की तीसरी मंजिल से ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, 11 गिरफ्तार
तेलीवाड़ा में रिलायंस फ्रेश के सामने गली में मकान की तीसरी मंजिल से ऑनलाइन सट्टा पकड़ा है। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 सटोरिए पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 18500 रुपए जब्त हुए। इसके अलावा लाखों की लिखा पढ़ी के कागजात बरामद हुए हैं। सटोरियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी एमएस वर्मा ने बताया मुखबिर से ऑन लाइन सट्टा मिलने की खबर मिली थी। जिस पर सीएसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे और कोतवाली टीआई कुलवंत जोशी के साथ पुलिस बल को दबिश के लिए भेजा गया। मकान की तीसरी मंजिल पर ऑन लाइन सट्टा खेला जा रहा था। दबिश पड़ते ही सटोरिए भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कोट मोहल्ला निवासी कादर खान सट्टा चलवा रहा था। उसके अलावा अन्य सटोरियों में विकास सिंह निवासी बजरंग कॉलोनी, अर्जुन सिंह निवासी सागर कॉलोनी ईदगाह के सामने, वसीम नागौरी निवासी नगारची बाखल, सोनू शर्मा निवासी शिवशक्ति नगर, राजेंद्र सिंह निवासी अवंतिपुरा, मंजूर निवासी जानसापुरा, कमलेश शर्मा निवासी साईं विहार कॉलाेनी, हुकुम चंद निवासी कमल कॉलाेनी गली नंबर तीन, इस्माइल पिता रहीम निवासी आर्य समाज मार्ग और ताज पिता नूर मोहम्मद निवासी अन्नपूर्णा स्कूल के पास ढांचा भवन शामिल हैं।