- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
तोगडि़या ने बांटे हिंदू हेल्पलाइन कार्ड, बोले-मुफ्त इलाज देंगे
उज्जैन । विश्व हिंदू परिषद के अंतर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने सोमवार को महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं, पंडे-पुजारियों, कर्मचारियों सहित कई लाेगों को हिंदू हेल्प लाइन के कार्ड बांटे। तोगड़िया ने कहा इसमें गरीबों को मुफ्त में इलाज मिलेगा।
तोगड़िया इंदौर से सुबह 9 बजे बजे उज्जैन आने वाले थे लेकिन सुबह 8.30 बजे ही उज्जैन आकर महाकाल पहुंच गए। प्रवचन हॉल से वे मंदिर के अंदर पहुंचे और गर्भगृह से दर्शन कर परिसर में कार्ड बांटने के बाद बाहर बड़े गणेश मंदिर में दर्शन कर आगर में दुर्गावाहिनी के कार्यक्रम हेतु रवाना हो गए। महाकाल मंदिर में विहिप के नंदकिशोर उपाध्याय, प्रदीप गौड़, भगवान शर्मा, वीरेंद्र काले व मुकेश पाटीदार ने तोगड़िया से मुलाकात कर स्वागत किया। पाटीदार ने बताया तोगड़िया ने हिंदू हेल्प लाइन नामक संस्था बनाई, जिसमें देशभर के विभिन्न शहरों के चिकित्सकों को जोड़ा है जो गरीबों का फ्री इलाज करेंगे। उज्जैन भी इसमें शामिल है। लोग कार्ड पर लिखा 18602333666 पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक नंबर डॉयल कर इलाज संबंधी डीटेल ले सकते हैं।
पूजन के दौरान पुजारियाें से बोले- मंदिर बनेगा
ताेगड़िया निर्धारित समय से आधे घंटे पहले ही महाकाल मंदिर से दर्शन कर आगर निकल गए। इसलिए मीडियाकर्मी उनसे बात नहीं कर पाए। लेकिन स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कुछ पुजारियों ने पूजन के दौरान उनसे अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सवाल किया था। इस पर वे बोले-लोग इंतजार करे मंदिर जरूर बनेगा।