- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
त्योहार:जन्माष्टमी की रात और हजारों की भीड़ न हो, ऐसा पहली बार
जन्माष्टमी पर पुराने शहर स्थित बड़े गोपाल मंदिर की दो तस्वीरें। पहली इस साल की, दूसरी पिछले साल के आयोजन की। इस बार कान्हा का जन्मोत्सव मंगलवार रात महज पुजारी परिवार व मंदिर कर्मचारियों की मौजूदगी मनाया गया। रात 12 बजे पूजन के बाद आरती की गई। मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहा। बाहर पुलिस का पहरा था। लोगों को वहां रुकने नहीं दिया जा रहा था। यहां जन्माष्टमी पर रात 12 बजे श्रद्धालुओं का जमघट होता है। इधर सांदीपनि आश्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मआरती में भाग लिया। पुजारी रूपम व्यास के अनुसार बुधवार को श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे।