- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
थाने से भागा दुष्कर्म का आरोपी आगर से मिला
उज्जैन। चार दिनों पहले शास्त्री नगर में रहने वाली 9वीं की छात्रा को चकोर पार्क घुमाने का कहकर ऑटो से हामूखेड़ी स्थित मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म करने वाले राज यादव निवासी सरदारपुरा सोमवार अल सुबह नीलगंगा थाने से भाग गया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज से उसकी तलाश शुरू की और करीब 13 घंटे बाद आगर बस स्टैंड से पुन: पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि राज यादव की उम्र की पुष्टि करने के लिये उसके परिजनों से अंकसूची मांगी थी, लेकिन उन्होंने नहीं दी। अब उसका मेडिकल कराया जायेगा, जिससे उसकी उम्र की पुष्टि होगी।