- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अनूप ठाकुर महाकाल की शरण में:जल्द रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया
विश्व प्रसिद्ध महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे टीवी सीरियल और दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह,अनूप ने मंदिर के गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी पहली जल्द ही रिलीज होने वाले हिंदी फिल्म के लिए भगवान से आशीर्वाद लिया।
मुम्बई निवासी अभिनेता अनूप सिंह ठाकुर शुक्रवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। अनूप इससे पहले भी महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ चुके है लेकिन पहली बार भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद अभिनेता ठाकुर ने मंदिर के गर्भगृह से पूजन अर्चन करने के पश्चात अन्य मंदिर के भी दर्शन किये। अनूप सिंह हिंदी टीवी सीरियल का जाना पहचाना नाम है। इन्होने अब तक 14 सीरियल में काम किया जिसमें प्रमुख रूप से महाभारत, चन्द्रगुप्त मौर्य,अकबर बीरबल, सीआईडी जैसे प्रमुख टीवी शो है। इसके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्म विजेता,खिलाड़ी,एसआई 3,ना पेरू सूर्या आदि फिल्मो में अभिनय कर चुके है।
पहली हिन्दी फिल्म की सफलता की कामना की
अनूप सिंह ने बताया की लाकडाऊन के दौरान आया था लेकिन भस्म आरती नहीं कर पाया था। आज भस्म आरती के दर्शन पाकर धन्य हो गया हु , मेरी पहली हिंदी फिल्म आने वाली है उसी की सफलता की कामना को लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आया था।