- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
दर्दनाक हादसा… नागझिरी में सैफी पेट्रोल पंप के सामने हादसा
उज्जैन। मंगलवार शाम देवास रोड पर नागझिरी में सैफी पेट्रोल पंप के सामने आयशर की चपेट में आने से बाइक पर बैठकर जा रही मां-बेटी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक आयशर छोड़कर भाग निकला। नागझिरी पुलिस द्वारा वाहन जब्त कर लिया है एवं चालक की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरवर निवासी महेश बैरागी पत्नी सविता बैरागी (28), पुत्री हेमांशी (8) एवं 5 वर्षीय पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर उज्जैन से नरवर की ओर सामान खरीदने के बाद जा रहा था।
मंगलवार ५ बजे के लगभग नागझिरी में सैफी पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रही आयशर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सविता एवं हेमांशी की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई।
महेश बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि 5वर्षीय पुत्र को मामूली चोट आई। आयशर में पाइप भरे हुए थे। दुर्घटना की जानकारी लगते ही नागझिरी थाने से उपनिरीक्षक सोलंकी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
1 घंटे तक शव सड़क पर पड़े रहे
सविता एवं हेमांशी के शव लगभग १ घंटे तक दुर्घटना स्थल पर कपड़े से ढके हुए पड़े रहे क्योंकि एम्बुलेंस से दोनों के शव जिला चिकित्सालय नहीं ले जाया गया। १ घंटे के बाद शव वाहन से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।