- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
दादाजी की डेड बॉडी हटाते ही पलंग खाली हो गया…
नई चादर बिछाकर तुरंत पोता सो गया और बोला…मैं यह बेड किसी को नहीं दूंगा
उज्जैन। एक परिवार में दादाजी कोविड पॉजीटिव्ह आए। उनके बेटे की मौत हो चुकी थी,इसलिए पोता उनकी साज संभाल करने लगा। इस बीच पोता भी पॉजीटिव आ गया। फ्रीगंज के जिस निजी हॉस्पिटल में दादाजी का उपचार चल रहा था, वहां के प्रबंधन से पोते ने कहाकि आप एक बेड मुझे भी दे दो दादाजी के पास। ताकि में उनकी साज संभाल भी कर लूंगा और मैरा उपचार भी हो जाएगा। हॉस्पिटल प्रशासन ने असमर्थता जाहिर करते हुए कह दिया…सॉरी।
दादाजी की तबियत बिगड़ती चली जा रही थी। इस बीच पोते के पास मोबाइल फोन आया कि आप हॉस्पिटल आ जाओ, दादाजी की मौत हो गई है। अब पोता हॉस्पिटल पहुंचा और बोला- दादाजी को तो आप बचा नहीं सके,मुझे बचा लो…। मेरे पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है। अब घर की सारी जिम्मेदारी मैरे उपर है। मैं जींदा रहना चाहता हूं।
स्टॉफ उसकी यह बाते सुनता रहा और कोई जवाब नहीं दिया। इधर जैसे ही दादाजी का शव पलंग से उठाया गया, पोते ने एक बेड शीट मांगी। स्टॉफ कुछ समझ नहीं सका और बेड शीट दे दी। पोते ने दादाजी के शव को हटाने के बाद खाली हुए पलंग पर नई बेडशीट डाली और सो गया। साथ ही रोते-रोते पलंग के दोनों ओर के पाइप कसकर पकड़ लिए और बोला- मैं नहीं उठूंगा इस पलंग से अब। मेरा इलाज करो। दादाजी तो चले गए, मुझे बचा लो। घर पर आई…को कौन देखेगा मैं नहीं रहूंगा तो? यह सुनकर स्टॉफ की आंखों से अश्रु बह निकले। एक स्टॉफ नर्स ने उसके सिर पर हाथ फेरकर कहा- रोओ मत, कोई नहीं उठाएगा तुम्हे इस पलंग से। तुम ठीक होकर जाओगे यहां से आई की सेवा करने। अब उक्त युवक ठीक हो रहा है। हालांकि चर्चा करने पर वह इतना ही कहता है। मैं क्या करता? उस समय मेरी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। फिर वह पूछता है- क्या मैंने उस समय गलत किया था? और फिर से रोने लगता है।