- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
दादी-पोते को वाहन ने रौंदा- दोनों की मौत, एक व्यक्ति घायल
उज्जैन | परिवार में शादी की पत्रिका बांटने बाईक से निकले दादी पोते को करोंदिया रोड़ पर अज्ञात चौपहिय३ा वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में दादी पोते की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जिला चिकित्सालय पहुंचाये व जांच शुरू की है।
रितिक पिता राकेश (17) निवासी ग्राम बावडिय़ा देवास अपनी दादी इंदरबाई पति बाबूलाल (65) और राकेश पिता बाबूलाल के साथ देवास से शादी की पत्रिका बांटने के लिये शंकरपुर आ रहा था। सुबह 11 बजे के करीब तीनों लोग बाईक से करोंदिया रोड से गुजर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात चौपहिया वाहन ने रितिक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रितिक व उसकी दादी इंदरबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया गया है साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
शादी वाले घर में छाया मातम
दुर्घटना में मृत रितिक के चाचा राकेश को भी चोंटे आई हैं। उसे जब पता चला कि दुर्घटना में उसका भतीजा व मां की मृत्यु हो चुकी है तो वह बार-बार बेहोश हो रहा था। राकेश ने बताया कि परिवार में कुछ दिनों बात शादी होने जा रही थी और खुशी का माहौल था। शादी की पत्रिका बांटने के लिये ही सुबह देवास से शंकरपुर के लिये निकले थे और दुर्घटना में भतीजे व मां की मौत हो गई। अस्पताल में राकेश का उपचार जारी है साथ ही पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी है।