- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दिनदहाड़े ऋषि नगर में लाखों की चोरी
उज्जैन । उज्जैन के विशाखा नगर में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के मेनेजर के घर दिन दहाड़े लाखो की चोरी हो गई | घटना सुबह 10 बजे की है | सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी गई चोरी | माधव नगर थाना पुलिस मामले की जाँच में जुटी |उज्जैन के देवास रोड स्थित विशाखा नगर में रहने वाले रेलिगेर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के मेनेजर रवि व्यास के घर पर आज दिन दहाड़े चोरी की घटना हो गई | रवि जब ऑफिस के लिए निकले तो थोड़ी ही देर में घर से चोरी की घटना की सुचना आ गई |
घटना के दोरान परिवार के लोग घर के पीछे कमरे में थे | वारदात में घर की अलमारी से 22 तोला सोना , ७०० ग्राम चांदी और करीब 15 हजार की नगदी चोरी गई है | घटना की जानकारी परिवार के लोगो द्वारा थाने पहुच कर दी | फरियादी की बताई गई कहानी से चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है | लेकिनं पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है | माधव नगर थाना पुलिस ने फरियादी रवि व्यास की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है |