- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश गले से सवा दो तोले का हार व चेन छीन कर भागे
उज्जैन | देवासरोड पर अभिलाषा कॉॅलोनी के पास मंगलवार को ससुर के साथ बाइक पर उज्जैन आ रही महिला के गले से दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश गले से सोने का हार व आधी चेन लूट कर ले गए। घटना के बाद ससुर व बहू ने बदमाशों के पीछे गाड़ी दौड़ा दी। दो सौ मीटर तक पीछा किया लेकिन बाइक पर सवार बदमाश आंखों से ओझल हो गए। घटना के बाद बहू को लेकर नागझिरी थाने पहुंचे ससुर ने लूट की जानकारी दी। टीआई पुलिस बल को लेकर बदमाशों को तलाशने निकले। नरवर टोल नाके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए।
मुनिनगर ईडब्ल्यूएस कॉॅलोनी निवासी सुभाष मंडलोई मंगलवार को देवास से बहू पूजा 20 साल के साथ उज्जैन लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर तीन बजे हामूखेड़ी से पहले अभिलाषा कॉॅलोनी मार्ग पर उनके साथ लूट की घटना हो गई। पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने पूजा के गले पर झपट्टा मारा, वह संभली तब तक गले से सोने का हार खींच लिया। सोने की चेन पर भी हाथ मारा जो टूट गई। बदमाश हार के साथ आधी चेन भी ले भागे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची व टीआई संजय वर्मा ने घेराबंदी करवाई। खुद टोल पर पहुंचे व पौन घंटे तक सीसीटीवी फुटेज चेक किए। टीआई वर्मा के मुताबिक लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टोल के कैमरों से मदद नहीं मिली। अन्य जगह के फुटेज तलाश बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।