- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
दिन में पारा फिर 33 डिग्री, गर्मी के साथ उमस बढ़ी, आज हल्की बारिश के आसार
बारिश का असर फिर से कमजोर पड़ गया है। इससे मौसम में दोबारा गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के शहर में बारिश नहीं हुई आैर तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
रविवार को सुबह हवा की रफ्तार शून्य रही। शाम होते-होते भी केवल 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। दिन में धूप निकलने की वजह से तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इससे दिनभर लोग गर्मी के साथ उमस से परेशान होते रहे। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शाम करीब 5 बजे से शहर में फिर घने बादलों ने डेरा डाल दिया।
शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य आैसत तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। शासकीय जीवाजी वेधशाला में रविवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर बारिश का आंकड़ा शून्य रहा। जिले में भी बीते 24 घंटों के भीतर केवल 0.4 मिमी आैसत बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार सोमवार को शहर सहित उज्जैन जिले में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आैर हल्की बारिश होने की संभावना है।