- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
दिल्ली पहुंचा उज्जैन की बेटी आबेदा का ‘सरल ठेला’
शहर की बेटी आबेदा बी का ‘सरल ठेला’ अब दिल्ली में धूम मचाएगा। मंगल कॉलोनी निवासी कक्षा 7वीं की होनहार छात्रा आबेदा ने कबाड़ से जुगाड़ बैठाकर ऐसा ठेला बनाया है, जो राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश शासन से पुरस्कृत होने के बाद अब दिल्ली में होने वाली इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में रखा जाएगा। ये प्रदर्शनी अप्रैल में लगने की संभावना है। आबेदा, खिलचीपुर स्थित शासकीय कन्या हाईस्कूल दौलतगंज क्रमांक 2 की छात्रा है। उसके पिता सिद्दिक शाह फेरी लगाकर रोजी-रोटी का प्रबंध करते हैं। आबेदा ने बताया कि एक दिन उसके पिता पुलिया पर हाथ ठेला धका रहे थे और ठेले को नियंत्रित करने में उन्हें काफी दिक्कत आ रही थी।
ऊंचाई चढ़ाने में ताकत लग रही थी और ढलान पर संतुलन बनाने, उसे रोकने में भी। तभी आइडिया आया कि क्यों न इस दिक्कत का समाधान किया जाए। ठेले में स्टेयरिंग, ब्रेक, गियर लगा दिए जाए। ये आइडिया उसने भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड के लिए वेबसाइट पर शेयर किया। सरकार को आइडिया पसंद आया तो 10 हजार स्र्पए मॉडल बनाने को दिए। अटाले वाले से एक पाइप खरीदकर स्टेयरिंग बनाया। पुरानी साइकिल का ब्रेक और पुराने स्कूटर का गियर लिया।
छोटा ठेला बनाकर उसमें इसे फीट किया और ये मॉडल सफल हो गया। हाल ही में भोपाल में रखी राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में ये प्रदर्शित हुआ तो सबने सराहा। मॉडल को प्रदेश के टॉप-23 मॉडल में चुना गया। अब ये मॉडल लेकर राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होउंगी। मॉडल का निर्माण प्राचार्य विवेक तिवारी, शिक्षक जानकी कुशवाह और रचना परमार के मार्गदर्शन में किया था।