- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
दीपावली पर घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकला 300 टन कचरा
उज्जैन । दीपावली को लेकर 15 दिनों पूर्व से शुरू हुई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सफाई का आलम यह रहा कि शहर में 300 टन से अधिक कचरा निकला जिसका कलेक्शन नगर निगम के वाहनों ने किया। इस दौरान अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले सफाईकर्मियों को नगर निगम की ओर से बाद में छुट्टी का लाभ दिया जायेगा।
दीपावली पर्व की शुरूआत सफाई से होती है जिसके बाद लोग रंगरोगन करते हैं। इस बार भी 15 दिनों पूर्व से ही दीपावली पर्व की तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी थी। शहर में आमदिनों की अपेक्षा त्यौहार के समय निकलने वाले अतिरिक्त कचरे को लेकर निगम अधिकारियों ने रणनीति बनाई और सफाईकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई ताकि शहर से रोजाना कचरा कलेक्शन हो सके।
स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम दुबे ने बताया कि दीपावली तक शहर से 300 टन से अधिक कचरा कलेक्शन हुआ था, जिसको नगर निगम के वाहनों ने नीयत स्थान तक पहुंचाया। इसके लिये नगर निगम के सफाईकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। छुट्टी के दिनों में भी निगम के सफाईकर्मियों ने काम किया और शहर को स्वच्छ बनाये रखने के लिये जुटे रहे। दुबे के अनुसार निगम के सफाईकर्मियों को आने वाले दिनों में छुट्टी का लाभ भी दिया जायेगा।
चालानी कार्रवाई आज से
त्यौहार के मद्देनजर नगर निगम का अमला शहर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने में जुटा हुआ था इसी कारण पोलिथीन का उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई बंद कर दी गई थी। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुबे ने बताया कि आज से चालानी कार्रवाई पुन: शुरू की जायेगी।