- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
दूसरे डोज का दूसरा महाअभियान कल:उज्जैन को 57 हजार डोज का टारगेट
बुधवार को कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का महाअभियान चलेगा। यह दूसरे डोज का दूसरा महाअभियान होगा। इसके लिए पूरे जिले में 500 से अधिक सेन्टर बनाये गये हैं। जबकि उज्जैन शहर में 120 सेन्टर टीकाकरण के लिये बनाए गए हैं। जिले को 56 हजार 900 डोज लगाने का टारगेट है। यदि यह टारगेट पूरा हाे जाता है तो जिले की 61 फीसदी आबादी पूरी तरह से कोरोना वैक्सीनेटेड हो जाएगी।
अब तक उज्जैन जिले में 8 लाख 57 हजार लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। यदि उज्जैन का 56 हजार 900 टीके लगाने का टारगेट पूरा होने पर करीब 9 लाख 14 हजार से अधिक आबादी का टीकाकरण पूरा हो जाएगा। कलेक्टर आशीषसिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 10 नवम्बर को कम से कम 15 हजार व्यक्तियों को सेकंड डोज लगना चाहिये। जिले में सभी टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से टीके लगाये जायेंगे। जिले में दोनों ही तरह के कोविशिल्ड एवं कोवेक्सीन के टीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
6 जोन में 60 हजार से ज्यादा पेंडेंसी –
शहर की नगर निगम सीमा के सभी 6 जोन में 60 हजार 681 लोगों को दूसरा डोज लगाने की पेंडेंसी है। इसके अलावा ऐसे लगभग 10 हजार व्यक्ति जिन्होंने मोबाइल टीकाकरण टीम से टीका लगवाया था, वे भी सेकंड डोज के पात्र हो गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी पेंडिंग लोगों को फोन लगाकर सेंटर पर बुलाया जाए और उन्हें टीका लगाएं।
जोन – पेंडेंसी
जोन-1 – 10739
जोन-2 – 12675
जोन-3 – 9317
जोन-4 – 8600
जोन-5 – 10900
जोन-6 – 8600