- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दिवाली बाद मुहुर्त के सौदे:उज्जैन में सबसे महंगी 15501 रुपए प्रति क्विंटल बिकी सोयाबीन
दिवाली के पांच दिन के अवकाश के बाद उज्जैन में मंगलवार को चिमनगंज मंडी में खुली। सबसे पहले व्यापारियों और किसानों के बीच मुहुर्त के सौदे हुए। मुहुर्त के सौदों में उज्जैन की सोयाबीन प्रदेश में सबसे महंगी बिकी। इसके बोली विधायक पारस जैन ने लगाई इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे। इतने ऊंचे दाम पर गिरिराज ट्रेडिंग कंपनी के पवन विश्वकर्मा ने सोयाबीन खरीदी। यह सोयाबीन उज्जैन के नजदीक ग्राम गोन्सा के किसान तेजकरण की थी। तेजकरण अपनी सोयाबीन बैलगाड़ी में रखकर लाए थे। इतने अधिक दाम मिलने से तेजकरण काफी खुश नजर आए।
विधायक पारस जैन ने एक व्यापारी की तरह बोली लगाई। जो व्यापारी ध्यान नहीं दे रहे थे उन्हें सोयाबीन मारकर ध्यान खींचते रहे। जो व्यापारी कमजोर पड़े उन्हें ऊंची बोली लगाने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
व्यापारी पवन विश्वकर्मा और मंडी सचिव उमेश शर्मा ने कहा कि सोयाबीन के इतने अधिक दाम पूरे प्रदेश में केवल उज्जैन में ही मिले हैं। सभी के दाम अधिक मिलने से किसान काफी खुश हैं।
मंगलवार से अनाज व सब्जी मंडी फिर से चालू हो गई। मुहुर्त के सौदों में सभी जीन्स, सब्जियों आदि के दाम बढ़कर ही मिले। इसके अलावा हजारी लाल मालवीय ने 10051 रुपए में चने और गोविंदम इंटरनेशनल के गोविंद शर्मा ने 3051 में गेहूं की बोली लगाकर मुहुर्त के सौदे किए।
लगातार गिर रहे प्याज के दाम को देखते हुए मंगलवार को ग्राम खेमासा के किसान देवकरण चौधरी के प्याज 6100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिके। जबकि लहसुन 4 हजार और आलू 1300 रुपए प्रति क्विंटल बिका। प्याज के दाम में आने वाले दिनों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे अधिक दाम मिलने पर व्यापारी अजय खंडेलवाल और पवन विश्वकर्मा ने कृषक तेजकरण का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। साथ ही तुलाई करने वाले हम्माल को भी सम्मानित कर मिठाई बांटी।