- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उज्जैन नगर निगम का प्रदेश में चौथा नंबर
रैंकिंग में आगे आने के लिए अधिकारियों को लाना पड़ेगी काम में तेजी
उज्जैन। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के समाधान में उज्जैन नगर के अधिकारी-कर्मचारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यही वजह है कि हाल ही में जारी रैंकिंग सूची में उज्जैन नगर निगम चौथे स्थान पर है। इधर भोपाल से सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अगर ऐसे ही हाल रहे तो उज्जैन इस रैंकिंग में पिछड़ता ही चला जाएगा। रैंकिंग में आगे आने के लिए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में की जाने वाली जनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाना होगी। सीएम हेल्पलाइन पर बिजली, पानी, साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं की शिकायतों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। जिससे नगर निगम की कार्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हंै। बावजूद अधिकारी इन समस्याओं के स्थायी निराकरण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इस संबंध में जब निगम कंट्रोल रूम प्रभारी राजेश तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि भोपाल सेंटर से आई हर जनशिकायत को उसके संबंधित विभाग तक जल्द से जल्द पहुंचाई जाए, ताकि समय पर समस्या का निराकरण हो सके।
इन समस्याओं को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं…
स्ट्रीट लाइट बंद की शिकायत हो या फिर वार्ड में साफ-सफाई नहीं होने की दोनों के लिए उनके संबंधित विभाग के जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। यही कारण है कि मजबूरन लोगों को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराना पड़ रही है।