- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
दूसरे डोज का विशेष महाअभियान आज
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज का विशेष महाअभियान आज गुरूवार 18 नवम्बर को उज्जैन जिले में चलाया जायेगा। जिले में लगभग 450 टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों को सेकंड डोज लगाया जाएगा। आज एक ही दिन में एक लाख 36 हजार 537 लोगों को सेकंड डोज लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि जिले में दो लाख 77 हजार 796 लोग ऐसे हैं, जो पहला डोज लगाने के बाद दूसरे हेतु पात्र हो गये हैं। इनमें से आज 18 नवम्बर को जिले में एक लाख 36 हजार 537 लोगों को दूसरा डोज लगाने का टारगेट तय किया है। कलेक्टर ने विशेष महाअभियान में सेकंड डोज लगवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं।
कहां कितने लोगों को दूसरा टीका लगाने का टारगेट –
उज्जैन शहरी 28891
उज्जैन ग्रामीण 8504
बड़नगर 18693
घट्टिया 9636
नागदा-खाचरौद 33535
महिदपुर 18585
तराना 18693