- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
देर रात 1 मि.मी. मावठा गिरा
दो वर्षों से पहले का वैधशाला के पास रिकार्ड नहीं
उज्जैन। 10 फरवरी से मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रहे तापमान के चलते बीती रात फिर मौसम ने करवट ली और मावठा गिरने से सुबह मौसम में ठण्डक घुल गई।
फरवरी माह में मावठा कितने वर्षों बाद गिरा इसका आंकड़ा वैधशाला के पास उपलब्ध नहीं है।
वैधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 फरवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी और न्यूनतम तापमान 4.5 दर्ज हुआ था जबकि अधिकतम तापमान 25.5 था।
तभी से तापमान बढ़ता गया और रात में मावठा गिरने के बावजूद रात का तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है जबकि दिन का तापमान 31.5 था। वैधशाला से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी माह में कितने वर्षों बाद मावठा गिरा इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
दो वर्ष पुराने आंकड़ों में फरवरी माह में मावठा दर्ज नहीं है। बताया जाता है कि कड़ाके की सर्दी के बाद तेजी से बढ़ रहे तापमान के कारण रात में मावठा गिरा।
मावठा गिरने के दौरान चली तेज हवाओं के कारण रामघाट मार्ग स्थित योगीपुरा में विशाल ईमली के पेड़ का बड़ी डाल गिर गई जिससे मार्ग का आवागमन बाधित हुआ। रहवासियों द्वारा इस वृक्ष को काटने के लिये नगर निगम में आवेदन दिया गया है।