- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
देशभर में रन फॉर यूनिटी, उज्जैन भी दौड़ा
उज्जैन। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा की नगर इकाई द्वारा सुबह 8 बजे से शहर की उत्तर व दक्षिण विधानसभा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। युवाओं के साथ दौड़े भाजपा की राजनीति में फिट नेता दौड़ में अनफिट नजर आये। कुछ नेता 200 मीटर तो कुछ 100 मीटर ही दौड़ पाये जबकि वयोवृद्ध नेता ने सांकेतिक दौड़ लगाई और वापस लौट गये।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में तीन बत्ती चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक मोहन यादव, बाबूलाल जैन, बुद्धिप्रकाश सोनी, संतोष यादव सहित महिला पार्षद रन फॉर यूनिटी के लिये एकत्रित हुए। भाजपा नेताओं के अलावा डिफेंस एकेडमी के युवा भी एकता के लिये दौड़ लगाने यहां मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने माइक पर लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर चर्चा की। देश भक्ति नारे लगवाये और उसके बाद तीन बत्ती चौराहे से शुरू हुई भारत की एकता एवं अखंडता के लिये दौड़।
डिफेंस एकेडमी के युवा जो ट्रेक सूट पहनकर दौड़ में शामिल होने पहुंचे थे वह सबसे तेज दौड़े और नेताओं से आगे निकल गये। उनके पीछे मोहन यादव अपने समर्थकों के साथ दौड़ते रहे। पूर्व महापौर मदनलाल ललावत ट्रेक सूट में धीमी गति से दौड़ रहे थे। पार्षद संतोष यादव भी ट्रेक सूट में ही दौड़ते नजर आये जबकि पार्षद बुद्धिप्रकाश सोनी सबसे धीमी गति से दौड़ की मुद्रा में चल रहे थे। खास बात यह कि भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक सोनी एक हाथ में मोबाइल लिये किसी से चर्चा में व्यस्त नजर आये।
और पूरे मार्ग पर दौड़ नहीं लगाई। वयोवृद्ध नेता बाबूलाल जैन आदि ने सांकेतिक रूप से रन फॉर यूनिटी में भाग लिया और कुछ दूरी तक चलने के बाद वापस लौट गये। कार्यक्रम देख रहे लोगों में चर्चा रही कि राजनीति में फिट रहने वाले नेता फिटनेस को लेकर
चिंतित नहीं रहते और यही कारण है कि पार्टी द्वारा आयोजित दौड़ के कार्यक्रम में भी अनफिट रहे।