- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
दो दिन पहले इंदौर से उज्जैन इलाज कराने आए युवक का शव मिला
उज्जैन। शराब पीने के आदी युवक का सुबह संजय नगर स्थित पान की दुकान के बाहर शव पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह इंदौर से उपचार कराने यहां आया था।
दीपक श्रीवास पिता रमेशचंद (40 वर्ष) इंदौर में रहकर दाढ़ी कटिंग की दुकान पर काम करता था। दो दिन पहले दीपक पांव का उपचार कराने उज्जैन आया था। उसके बड़े भाई सोनू श्रीवास ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था। सुबह संजय नगर स्थित पान की दुकान के बाहर उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। चिमनगंज मंडी पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिये जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सोनू के मुताबिक संजय शादी के बाद से इंदौर में रहता था। उसके दो बच्चे हैं।
शराब के रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
उज्जैन। रवि पिता बद्रीलाल शर्मा निवासी ऋषि नगर से बदमाश ने शराब पीने के लिये रुपयों की मांग की और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई।