- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सरस्वती मंदिर में स्याही चढ़ाकर मांगा विद्या का वरदान
पानदरीबा स्थित सरस्वती मंदिर में पहुंचे सैकड़ों लोग, महाकालेश्वर को पीले और वसंती फूल चढ़े, शाम को गुलाल लगेगी
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। शहर में बसंत पंचमी का पर्व सरस्वती मंदिर में विद्यार्थियों द्वारा स्याही चढ़ाकर तो महाकालेश्वर मंदिर में पीले और वसंती फूल अर्पित कर मनाया जा रहा है।
पुराणों के अनुसार बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की साधना उपासना के साथ पूजा का विधान बताया गया है। इसी दिन से वसंतोत्सव भी प्रारंभ होता है। भगवान महालेश्वर को शाम 6.30 बजे गुलाल लगेगा। सुबह शुभ मुहूर्त में विद्यार्थी पानदरीबा स्थित सरस्वती माता के मंदिर पहुंचे और स्याही चढ़ाकर विद्या की कामना की। यहां अनेक लोगों ने सरसों के पीले फूल भी माताजी को अर्पित किये। बाजार में सरसों के फूल खरीदकर लोगों ने अलग-अलग मंदिरों में भी चढ़ाए।
सरस्वती मंदिर में स्याही चढ़ाती छात्रा। इनसेट में श्रद्धालुओं ने माताजी को पीले फूल भी चढ़ाए।
सांदीपनि आश्रम में पहली बार स्कूल जाने वालों ने स्लेट पर लिखकर किया विद्याआरंभ
भगवान श्री कृष्ण की शिक्षास्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम उज्जैन में बसंत पंचमी पर्व पर भगवान को पीले वस्त्र पहनाकर सरसों के फूलों से श्रृंगार कर आरती की गई। इसके पहले मां सरस्वती स्वरूप गुरुमाता सुश्रुसा का हल्दी केसर मिश्रित जल और दूध से अभिषेक कर मीठे पीले भात का भोग लगाया गया। आश्रम में जो बच्चे प्रथम बार विद्यालय जाना शुरू कर रहे है उन बच्चों का विद्याआरम्भ संस्कार किया गया