- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
दो दिन पहले निकले 20 हजार पंचक्रोशी यात्री करोहन पहुुुंचे, आज नलवा में पड़ाव
उज्जैन | तय तारीख से भले ही पंचक्रोशी यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई लेकिन हजारों श्रद्धालु तो जत्थों के साथ दो दिन पहले ही 118 किलो मीटर लंबी पैदल पंचक्रोशी यात्रा पर निकल चुके थे।
यहीं कारण है कि पंचक्रोशी यात्रा के प्रारंभ स्थल पटनी बाजार स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को गिनती के लोग दर्शन कर यात्रा पर निकले लेकिन हजारों श्रद्धालु पंचक्रोशी का पहले पड़ाव पिंगलेश्वर से भी दर्शन-पूजन कर आगे निकलते हुए देरशाम अगले पड़ाव करोहन तक पहुंच गए। यहां कायावर्णेश्वर के दर्शन कर लोगों ने दाल-बाटी का भोजन कर विश्राम किया। एसडीएम रानी बंसल ने बताया शुक्रवार रात 9 बजे तक प्रशासक को करोहन में 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की खबर थी। इसके अलावा कुछ लोग अलग-अलग जत्थों में आगे-पीछे चल रहे हैं। पिंगलेश्वर से करोहन के बीच करीब 10 हजार लोग टुकड़ों में चल रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालु नलवा पहुंचेंगे। रविवार को अंबोदिया पड़ाव पर रहेंगे। यहां से यात्री कालियादेह पैलेस पहुंचकर विश्राम करेंगे। प्रशासन ने हर पड़ाव स्थल पर टेंट, पानी, दवाइयां व पांव में लगाने के लिए पेट्रोलियम जेली नि:शुल्क उपलब्ध कराई है।