- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
दो लाख कृषकों को मिलेगा लाभ, तीन सौ करोड़ रुपए माफ करेगी प्रदेश सरकार…
उज्जैन:प्रदेश सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना जिले में २८ फरवरी को अमल में आ जाएगी। कृषि उपज मंडी में आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रभारी मंत्री सज्जन वर्मा प्रतिकात्मक रूप से कुछ किसानों को ऋण माफी के साथ ही ताम्रपत्र देकर सम्मानित करेंगे। इस योजना से जिले के करीब दो लाख किसानों को कर्ज माफ हो सकेगा।
प्रदेश सरकार की महती योजना किसानों के कर्ज माफी की शुरुआत शुक्रवार को सीएम कमलनाथ ने रतलाम से कर दी है। जिले में भी ऋण माफी की सूची बना दी गई है। इसमें करीब १.९७ लाख किसानों को चिन्हित किया है, जिनका करीब ३०० करोड़ रुपए का कर्ज सरकार माफ करेगी। प्रथम चरण में ५० हजार रुपए तक के कर्जदार करीब ७४ हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसी के लिए २८ फरवरी सुबह ११ बजे मंडी परिसर में आयोजन रखा गया है। शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने बताया कि आयोजन में प्रभारी मंत्री वर्मा के साथ ही जिले के चारों विधायक व जिला-शहर अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
सोमवार से किसानों के खाते में राशि
योजना को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया है। इसके तहत जिले की सहकारी बैंक में करीब ७० करोड़ रुपए पहुंच चुके हैं। वहीं कर्ज माफी के दायरे में आ रहे किसानों की सूची भी प्रशासन ने बैंक के पास पहुंचा दी है। दो दिन अवकाश होने के कारण किसानों के खाते में यह राशि सोमवार को पहुंच पाएगी। इन किसानों को प्रभारी मंत्री वर्मा कार्यक्रम में ऋण मुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपेंगे।