- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
दौलतगंज का व्यापारी फिरौती देकर लौटा था घर
सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में परिजन ने रुपये देने की बात कबूली
उज्जैन:दौलतगंज का आटा-मेदा व्यापारी सोमवार को मक्सी थाना क्षेत्र से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई और बुधवार को व्यापारी सकुशल घर लौट आया। उसने पुलिस को बयान दिये कि व्यापार के तनाव के कारण ग्वालियर चला गया था, जबकि उसी के परिजन ने व्यापारी के अपहरण और फिरौती देकर छूटने की बात मोबाइल पर स्वीकार की जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रितेश सिरोलिया निवासी सखीपुरा सोमवार को कलेक्शन के लिये मक्सी और शाजापुर जाने का कहकर अपनी कार से घर से निकला। रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो मक्सी हाईवे पर उसकी कार लावारिस हालत में मिली। रितेश का पता नहीं चलने पर परिजनों ने मक्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, जबकि मंगलवार को गृहमंत्री व आईजी से रितेश की तलाश की गुहार भी लगाई। बुधवार को रितेश सिरोलिया सकुशल घर लौट आया।
उसने मक्सी पुलिस को बताया कि व्यापार के तनाव के कारण वह ग्वालियर चला गया था और दिमाग ठीक होने पर लौट आया, जबकि रितेश के परिजन फिरौती देकर रितेश को घर लाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि शाजापुर के बेकरी संचालकों ने किसी अन्य बदमाशों की मदद से रितेश का अपहरण किया और ग्वालियर ले गये थे। रितेश के परिजनों के मोबाइल पर खुलासे का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।