- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
धनतेरस पर मुस्कुराया बाजार
दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो गई। धनतेरस के लिए सजा बाजार शुक्रवार को शहरवासियों की रौनक से गुलजार हो गया। ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक, सराफा, कपड़ा सहित सभी सेक्ट्र्स में ऑफर्स की धूम रही। इससे बाजार में बूम आ गया। पुराने और नए शहर की सड़कें ग्राहकों से पट गईं। गोपाल मंदिर, सतीगेट, पटनी बाजार, फ्रीगंज, शहीद पार्क पर शहरवासी खरीदारी के लिए पहुंचे। अबूझ मुहूर्त में सुबह से लोगों ने खरीदारी की। यह सिलसिला दोपहर तक अनवरत जारी रहा। इससे व्यापारियों के चेहरे भी चमक उठे। शाम तक करोड़ों रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
धनतेरस पर लोगों में जबर्दस्त उत्साह रहा। ऑटोमोबाइल्स में लोगों का विशेष रूझान रहा। लोगों ने धनतेरस के लिए पहले से ही गाडिय़ों की बुकिंग कर दी थी। वे सुबह शोरूम पहुंचे और तिलक लगाकर गाडिय़ां घर ले गए।
वहीं अन्य सेक्ट्र्स में भी दोपहर तक खरीदी के लिए भीड़ उमड़ी। दुकानों के अलावा घरों में लगाने वाले पोस्टरों, धानी, पताशे, तोरण, वंदनवार, गुलदस्ते सहित सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। शहीद पार्क, गोपाल मंदिर, सतीगेट पर पोस्टरों की दुकानें लगी हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए गुजरिया की भी खरीदी हुई।
धन संपदा के लिए शुभ गजकेसरी योग
ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास ने बताया धनतेरस अपने आप में अबूझ मुहूर्त है। इसमें दिनभर खरीदी शुभ फलदायी होती है। धनतेरस पर गुरु व चंद्रमा एक राशि में होने से गजकेसरी योग बन रहा है। यह योग धन संपदा के लिए काफी शुभ है।