- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
नंदी हाॅल में 27 साल पुराने गर्डर कमजोर मजबूती के लिए स्टील फ्रेम लगाना जरूरी
उज्जैन | 1990 में विस्तारीकरण के समय लगाया था गर्डर , सिंहस्थ को दृष्टिगत रख वर्ष 1990 में नंदी हाल का विस्तारीकरण किया गया था। यहां 6 बाय 8 वर्ग फीट साइज का दरवाजा था। पत्थरों को हटाकर लोहे का मोटा गर्डर स्थापित कर निकासी द्वार बनाया गया था। जो कि अब कमजोर हो गया है।
महाकाल मंदिर के नंदी हाॅल में स्थित दरवाजे के ऊपर लगी लोहे की गर्डर कमजोर हो गई है। ये करीब 27 साल पुरानी है। मंदिर प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री राजेंद्र जोशी को तकनीकी परीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा था। उसके बाद ईई ने अपनी टीम के साथ में तकनीकी परीक्षण किया। जिसमें उन्होंने पाया कि गर्डर को मजबूती देने के लिए सपोर्ट देना होगा। इसके लिए तीन स्टील की फ्रेम लगाना होगी। जो कि एक-एक क्विंटल की होगी। वे मंदिर समिति को तकनीकी रिपोर्ट देंगे। यह कार्य मंदिर समिति अपने खर्च से करवाएगी लेकिन पीडब्ल्यूडी के मापदंड का ध्यान रखा जाएगा। बुधवार को पीडब्ल्यूडी एसडीओ डीके मलैया ने भी मंदिर जाकर गर्डर का तकनीकी परीक्षण किया।
तकनीकी परीक्षण पूरा
गर्डर का तकनीकी परीक्षण कर लिया है। स्टील की एक-एक क्विंटल की तीन फ्रेम लगाना होगी। राजेंद्र कुमार जोशी, ईई, पीडब्ल्यूडी