- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
नईदिल्ली से आए एनजीओ ने समझाए गीले कचरे-सूखे कचरे से खाद बनाने के तरीके
प्रदेश की नगर पालिका और निगमों के 45 अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
उज्जैन-केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सहयोग कर रही एनजीओ आईपीसीए दिल्ली के अधिकारियों ने महानंदा नगर वार्ड में सुबह घर-घर भ्रमण कर गीला कचरा-सूखा कचरा से खाद बनाने की विधि रहवासियों को बताई। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न नगर पालिका और निगमों के 45 अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
आईपीसीए के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उज्जैन नगर निगम द्वारा किस प्रकार गीला कचरा सूखा कचरा को अलग-अलग कर ट्रीटमेंट किया जाता है। इसकी जानकारी अर्बन लोकल बॉडीज यूएलबी के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ रहवासियों को भी दी जा रही है।
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ही प्रदेश की 45 नगर पालिका और निगमों के उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों वार्डों में भ्रमण कराया गया। सुबह महानंदा नगर वार्ड के रहवासियों को एक स्थान पर एकत्रित कर घरों से निकलने वाले वेस्ट मैनेजमेंट और गंदे पानी के ट्रीटमेंट की जानकारी दी गई।
सचिव गर्ग के अनुसार 12 दिसंबर को नगर निगम महापौर, उपायुक्त स्वास्थ्य की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत की गई। आईपीसीए की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राधा गोयल द्वारा कार्यक्रम से अवगत कराया गया।
शुक्रवार सुबह फील्ड विजिट के अंतर्गत वार्ड 36 में घर घर जाकर रहवासियों से मिलकर घरों से निकलने वाले वेस्ट से खाद बनाने और उसके निपटारे के तरीके बताये गये साथ ही वार्ड को जीरो वेस्ट बनाने के तरीके भी बताये।