- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
नगर अध्यक्ष भी हुए संक्रमित, सिंधिया के स्वागत समारोह से लेकर अब तक मंत्री सहित 10 भाजपाई और परिजन पॉजिटिव
कोरोना का नया संक्रमण- राजनीति शहर के लिए मुसीबत बन गया है। 17 अगस्त को ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन आए थे। तब से लेकर अब तक 10 भाजपाई और उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट में भाजपा नगर अध्यक्ष भी संक्रमित पाए गए। वहीं पूर्व पार्षद के पति और कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव के दशहरा मैदान स्थित निवास के चौकीदार, आरटीओ एजेंट व पुलिसकर्मी सहित 34 नए मरीज मिले हैं। भाजपा अध्यक्ष को 5 दिन से बुखार आ रहा था उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी और दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
नागदा में होम क्वॉरेंटाइन मरीज उम्र 55 साल की बुधवार को मौत हो गई। यह पिछले पांच दिन में तीसरी मौत है। इसके साथ ही उज्जैन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया बुधवार को लैब से 763 लोगो की रिपोर्ट आई है। जिनमें 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के 27, महिदपुर के चार, बड़नगर के दो और खाचरौद का एक मरीज संक्रमित हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1658 हो गई है।
सैंपल देने के बाद बड़े नेताओं के बीच पहुंचे मंडल अध्यक्ष पर दर्ज हो चुका है केस, इसके बाद किसी नेता पर कार्रवाई नहीं, कांग्रेस का भीड़ के साथ प्रदर्शन जारी है
उज्जैन | भाजपा नेताओं में संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। अब तक 10 नेता और उनके परिवार के सदस्य संक्रमित हो चुके हैं। भाजयुमो के नगर जिला कार्यसमिति सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
भाजपा में संक्रमण की शुरुआत दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष निवासी देसाई नगर से हुई। बीमार होने और सैंपल दिए जाने के बाद भी वे पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत समारोह में पहुंच गए थे। यहीं से संक्रमण की चेन बनना शुरू हुई जो कि लगातार जारी है।
इस मामले में मंडल अध्यक्ष पर केस भी दर्ज हो चुका है। हालांकि नेताओं की लापरवाही जारी रही, लेकिन फिर किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन तो अब तक जरी है। इधर, अब भाजयुमो के नगर जिला कार्यसमिति सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कैबिनेट मंत्री, सांसद के पीए सहित कार्यालय के तीन लोग तथा भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संक्रमित हो चुके हैं।
इसके पहले भाजपा के पूर्व विधायक भी पॉजिटिव आ चुके हैं। पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक के पोते तथा युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष पॉजिटिव आ चुके हैं। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की पत्नी सहित दो लोग तथा बड़नगर के पूर्व विधायक भी पॉजिटिव आ चुके हैं। अब तक 10 भाजपा नेता और उनके परिवार के सदस्य संक्रमित हो चुके हैं।