- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
नगर निगम में कई अधिकारी, कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, कामकाज प्रभावित
उज्जैन। कोरोना संक्रमण ने नगर निगम के कई कर्मचारी अधिकारियों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिसका असर निगम के कामकाज पर भी पड़ा है। जलकार्य विभाग के साथ जोन और वार्ड के कई अधिकारी- कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होकर या तो होम क्वारंंटाइन हैं या किसी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
जन्ममृत्यु प्रमाण पत्र शाखा के अधिकारी के साथ कुछ अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के कारण पूरी शाखा का काम लगभग ठप है। इसी प्रकार गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ शाखा के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस वजह से जिन लोगों को हाल में आवेदन किया था, उनकी आवेदन लंबित हैं। इसी प्रकार जोन- 6 के करीब तीन कर्मचारी भी होम क्वारंंटाइन हैं। जोन- 4 में भी 4 कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
कर्मचारियों का परिवार भी चपेट में
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से ज्यादा कर्मचारियों के परिवार में कोई न कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। तुड़ाई गैंग के चार कर्मचारियों के परिवार वाले भी कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए है।