- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
नगर पालिका निगम उज्जैन द्वारा अब शहरवासियों को एक दिन छोड़कर होगा जलप्रदाय
उज्जैन में पेयजल वितरण व्यवस्था में सोमवार से परिवर्तन किया जा रहा है। अब एक दिन छोड़कर पानी दिया जाएगा। शिप्रा नदी में बार-बार प्रदूषित कान्हा नदी का पानी मिलने से जलप्रदाय व्यवस्था मे आ रहे व्यवधानों से शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित हो रही है। इसके कारण प्रतिदिन जलप्रदाय में शहर की संपूर्ण टंकियों को एक साथ भरने में आ रही समस्या के दृष्टिगत तथा ग्रीष्म ऋतु में शहरवासियों को पर्याप्त रूप से पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई पेयजल समीक्षा में यह निर्णय लिया गया है कि 1 अप्रैल 2024 से संपूर्ण शहर में प्रतिदिन के स्थान पर एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जाएगा।
इस क्रम में 1 अप्रैल 2024 को उज्जैन उत्तर क्षेत्र में निर्धारित समय प्रातः 7:30 से 8:30 तक तथा 2 अप्रैल 2024 को उज्जैन दक्षिण क्षेत्र में पूर्व निर्धारित समय अनुसार प्रातः 5:30 से 6:30 तक जलप्रदाय किया जाएगा। इंदिरानगर (वार्ड क्रमांक 16 को छोड़कर) खिलचीपुर और कानीपुरा टंकी तथा वार्ड क्रमांक 2 के डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्रों में उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के साथ-साथ जलप्रदाय किया जाएगा।