- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
नर्मदा जयंती पर हजारों दीपों से जगमगाएगा महाकाल का कोटितीर्थ कुंड
Ujjain News: 1 फरवरी को होगी मां नर्मदा की महाआरती, भजन व जोरदार आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा उत्सव
महाकाल मंदिर में 1 फरवरी को नर्मदा जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कोटितीर्थ कुंड के किनारे संध्या समय हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मां नर्मदा की प्रतिमा का पूजन कर ढोल-ढमाकों के साथ महाआरती की जाएगी व हलवे का महाप्रसाद वितरण होगा।
जयंती उत्सव के मुख्य आयोजक एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पुजारी विजयशंकर गुरु, बाला गुरु ने बताया कि दोपहर में पंडितों द्वारा अभिषेक-पूजन किया जाएगा। गोधूलि बेला में कुंड के किनारे हजारों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे व शाम 7.30 बजे मां नर्मदा जी की जनप्रतिनिधियों, मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों, सदस्यों एवं पंडे-पुजारियों आदि द्वारा महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात भक्तों को हलवे का प्रसाद वितरित होगा। श्रीवीर हनुमान भक्त मंडल कार्तिक चौक की मंडली द्वारा सुंदरकांड एवं भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान रंगीन गुब्बारों से सजावट व जोरदार आतिशबाजी होगी।
शिप्रा की तर्ज पर होगी आरती
पुजारी बाला गुरु ने बताया कि नर्मदा जयंती अवसर पर कोटितीर्थ कुंड में मां नर्मदाजी की आरती शिप्रा आरती की तर्ज पर की जाएगी। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी के नजारे भी उपस्थित भक्तों को देखने को मिलेंगे। लोग इस दृश्य को निहारने दूर-दराज क्षेत्रों से यहां आते हैं।