- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
नल में आने वाला पानी 1 अप्रैल से महंगा
नल में आने वाला पानी 1 अप्रैल से महंगा
जलदर में 18 से लेकर 60 रुपए की वृद्धि…
उज्जैन। नगर निगम/पीएचई ने शहर में होने वाले जल प्रदाय की दरों में वृद्धि कर दी है। 1 अप्रेल से लागू होने नई दरें के बाद अलग-अलग कनेक्शन पर 18 से लेकर 60 रु. तक बढऩे वाले हैं।
उज्जैन नगर निगम ने 1 अप्रैल से जल दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया हैं। इसमें पूरानी दर में 15 प्रतिशत वृद्धि के बाद उपभोक्ताओं को उनके कनेक्शन के प्रकार अनुसार 12 से लेकर 50 तक अधिक चुकाने होंग। इसके लिए विधिवत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
नगर निगम उज्जैन द्वारा जारी जारी सूचना में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन नगरीय एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा वित्त वर्ष 20२०-21 के लिए जल प्रदाय और जल,मल सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं के प्रभार की दरों का निर्धारण किया जाना प्रस्तावित किया हैं। उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा इस संबंध में उपभोक्ता प्रभार वित्तीय वर्ष 2020 में 15 प्रतिशत वृद्धि करने का निर्देश दिया गया था इसी क्रम में प्रशासक नगर निगम उज्जैन द्वारा 17 मार्च 2022 को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके बाद समस्त श्रेणी के कनेक्शन में वर्तमान जल दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि वित्त वर्ष 2०22-23 में 1 अप्रैल से लागू की जा रही है।
गत वर्ष वापस लेना पड़ी थी वृद्धि…
नगर निगम/पीएचई द्वारा उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा जारी आदेश के बाद गत वर्ष एक अप्रेल 2021 से जल दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि का निणर्य लिया गया था। कोविड के चलते प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस वृद्धि को वापस लेना पड़ा था।
वसूली में पिछड़ा : इधर नगर निगम और पीएचई जलकर वसूलने में लगातार पिछड़ रहे हैं। वसूली नहीं होने से लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीएचई को वर्तमान वर्ष में जलकर की राशि 12 करोड़ वसूलनी थी लेकिन अमला अभी तक केवल 6.50 करोड़ की वसूल पाया।