- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
नवंबर तक बारिश और ठंड की शुरुआत नहीं होने से 10% प्रवासी पक्षी ही आए
अत्यधिक बारिश और नवंबर के तीसरे सप्ताह तक ठंड कमजोर रहने का असर पक्षियों पर नजर आ रहा है। मौसम के इस बदलाव का असर है कि प्रवासी पक्षी शहर व आसपास के तालाबों पर नजर नहीं आ रहे हैं।
उज्जैन बर्डिंग क्लब के फाउंडर अनुराग छजलानी ने बताया इस वर्ष नवंबर तक बारिश हुई। तेज ठंड अब तक शुरू नहीं हुई। इस कारण प्रवासी पक्षी भी देरी से आ रहे हैं। नवंबर के पहले-दूसरे सप्ताह से ही प्रवासी पक्षी उज्जैन के तालाबों पर बड़ी संख्या में जमा हो जाते हैं लेकिन इस वर्ष संख्या 10 प्रतिशत ही है। छजलानी ने बताया मौसम के आधार पर ही प्रवासी पक्षी नवंबर से पहले सप्ताह से लेकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मालवा के आसपास अपना डेरा जमाते हैं। इधर अकादमी का कमल तालाब भी सूना पड़ा है। मॉर्निंग वाकर एवं रिसोर्ट संचालक आनंद गोराना ने बताया कमल तालाब पर कोठी रोड की ओर से आकर गंदा नाला भी मिल रहा है। इससे गुजरात की तरह पक्षियों के सामूहिक मौत होने जैसी घटना भी हो सकती है।
पिंगलेश्वर तालाब पर 20 नवंबर 2018 को यह तस्वीर ली गई थी तब नार्थ यूरोप से आने वाले पिनटेल डक के ऐसे कई समूह वहां दिखाई दिए थे।
इन प्रजातियों के अप्रवासी पक्षी अब तक नजर आए
बर्ड वाचर्स को उंडासा आैर गंभीर डेम पर ही कुछ प्रवासी पक्षी नजर आए हैं। बर्ड वाचर अर्पित पौराणिक ने बताया अब तक जो प्रवासी पक्षी उंडासा और गंभीर डेम पर नजर आए हैं उनमें स्पॉट बिल डक, पिन टेल डक, लिटिल ग्रेबे, ब्लैक हेडेड आइबिस, बैगटेल सहित 9-10 प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं। इन सभी पक्षियों ने साइबेरिया, मंगोलिया आैर यूरोप की ओर से आकर मालवा के आसपास अपना डेरा जमाया है।
गुजरात से आने वाले पक्षियों को लेकर बर्ड वाचर अलर्ट
बर्ड वाचर रवींद्र खराड़े ने बताया शहर व आसपास तालाबों में रोज जाकर निगरानी करते हैं। अभी तक पक्षियों में ऐसी कोई आकस्मिकता नहीं मिली है, न ही कोई पक्षी किसी स्थान पर मृत अवस्था में मिले हैं। साइबेरिया, यूरोप, अमेरिका आैर मंगोलिया से आने वाले अधिकांश प्रवासी पक्षी गुजरात से होते हुए ही मालवा में प्रवेश करते हैं। सभी बर्ड वाचर अलर्ट पर हैं। पक्षियों के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जाएगी।