- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
नववर्ष की भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर मे बनाया अस्पताल, पांच एंबुलेंस भी की तैनात
सार
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के 5 जनवरी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी महाकाल के भक्तों के लिए 5 जनवरी तक के लिए लगा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए महाकालेश्वर मंदिर के अलावा कालभैरव, मंगलनाथ मंदिर और सिद्धवट पर भी एंबुलेंसों को 24 घंटे के लिए तैनात किया है।
उज्जैन में नए वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल सहित अन्य देव दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान बीमार श्रद्धालुओं को उपचार की जरूरत भी पड़ेगी। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग उज्जैन ने महाकालेश्वर मंदिर में 50 डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। जो कि 24 घंटे अपनी सेवाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराएंगे। महाकालेश्वर मंदिर के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। इनमें से एक टीम त्रिवेणी संग्रहालय में बनाए गए 5 बिस्तर अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। दूसरी टीम मंदिर परिसर, तीसरी टीम मानसरोवर भवन, चौथी टीम महाकाल लोक कंट्रोल रूम पर अपनी सेवाएं देगी।
नए वर्ष की 5 जनवरी तक लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल और अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए 7 एम्बुलेंस महाकालेश्वर मंदिर, एक-एक एम्बुलेंस कालभैरव, मंगलनाथ और सिद्धवट घाट पर लगाई गई हैं। जो कि 24 घंटे तैनात रहेंगी। महाकालेश्वर मंदिर में एंबुलेंस सेवा 5 जनवरी तक चलेगी, जबकि उपरोक्त तीन मंदिरों में एम्बुलेंस सेवा स्वास्थ्य विभाग उज्जैन ने डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमों को सेवा में लगाया है।