- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
नवोदियंस ने मात्र 12 घंटे में क्राउट फंडिंग से 1.03 लाख रुपए जुटाए
कोरोनाकाल में ऑनलाइन स्टडी निर्धन छात्रों के लिए संकट बनकर उभरा है। हर परिवार के लिए बच्चों की पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन खरीदना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में नवोदय विद्यालय घटि्टया के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए यहां के पूर्व छात्रों ने क्राउड फंडिंग कर मात्र 12 घंटे में एक लाख तीन हजार रुपए की राशि जुटा ली। पूर्व छात्र गौरव धाकड़ व समाजसेवी नागूलाल ने बताया सोशल मीडिया माध्यम से देश-विदेश के पूर्व छात्रों से एकत्र राशि से खरीदे 15 स्मार्ट फोन प्रचार्य किरण म्हस्के, शिक्षक अनिल माकोड़े, प्रमोद पाठक की उपस्थिति में विद्यार्थियों को वितरित किए गए।
इन पूर्व छात्रों ने दिया सहयोग
स्टील अथाॅरिटी ऑफ इंडिया के प्रबंधक निरंजन मीणा, रतलाम के डाॅ.देवेंद्र चौहान, अमेरिका की रूबी झा, डाॅ. मंजू परमार, वीरेंद्र व्यास, प्रो. संजय चौहान, पुखराज सेठिया, अमित पाटीदार, अनिल गुजराती, सुनील कैथवास, गजेंद्र पाटीदार, हर्षकांत वाढ़े, नितिन बामनिया, निधिसिंह, मीनाक्षी बेलेकर, तेजसिंह रायपुरिया, वीरेंद्रसिंह चौहान, राहुल राठौर, वीरेंद्र कछावा।