- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
नव वर्ष पर महाकाल की शरण में पहुंचीं CM मोहन यादव की पत्नी, संध्या आरती में हुईं शामिल
सार
नव वर्ष पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की शरण में मुख्यमंत्री मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने चांदी द्वार से दर्शन किया और नंदी हाल में ध्यान लगाया।
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव नव वर्ष पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बाबा महाकाल के दरबार में नव वर्ष पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर पहुंची थीं। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के भांग श्रृंगार के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की संध्या आरती करते हुए उनका ध्यान भी लगाया।