- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
- अक्षय तृतीया पर ‘राम’ नाम के बेलपत्र से सजे महाकाल: तड़के पट खुलते ही गूंज उठा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन!
- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
नहीं थम रही ऑक्सीजन की कमी से मौतें:तेजनकर में ऑक्सीजन की कमी एक दिन में 4 मरीजों की मौत
अस्पतालों से लाशें निकलने का सिलसिला रुक नहीं रहा। अधिकांश मौतों का कारण ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है। सोमवार को तेजनकर अस्पताल से 4 मरीजों की लाशें मोक्षधाम पहुंची। मृतकों के परिजनों के अनुसार रविवार रात हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का स्टाक खत्म होने से मरीज की जान गई है। अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन की कमी होने की बात स्वीकारी है। चार मौत की पुष्टि भी की। लेकिन ऑक्सीजन कमी से मौतें हुई, इससे इनकार किया है।
रविवार शाम तक रिकवर कर रहे थे सुनील
इंदिरा नगर निवासी रोहित जारवाल ने बताया उनके पिता सुनील जारवाल को 20 अप्रैल को तेजनकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। तब उनकी स्थिति काफी खराब थी। इलाज से उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। रविवार शाम तक वे ठीक थे। अचानक रात में अस्पताल से डॉक्टर का कॉल आया कि हमारे पास ऑक्सीजन खत्म हो रही है।
आप स्वयं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करो, वरना आपके मरीज को बचाना मुश्किल होगा। रातभर हम ऑक्सीजन के लिए परेशान हुए। देर रात पिता ने दम तोड़ दिया। रोहित ने बताया इसके अलावा अन्य तीन मरीजों ने भी दम तोड़ा है। भास्कर से चर्चा में डॉ. अनिल तेजनकर ने ऑक्सीजन की कमी लगातार बनी होने की बात कही। उन्होंने कहा कि रविवार रात से सोमवार तक 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।