- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
नागदा में दो दिन होगी बिजली कटौती:बिरलाग्राम क्षेत्र होगा प्रभावित, मेहतवास ग्रिड में होना है रैनोवेशन कार्य
नागदा शहर के दूसरे भाग बिरलाग्राम में बुधवार से 2 दिन तक को 7 घंटे की विद्युत कटौती होगी। इसके चलते हैं उद्योग की कॉलोनी, शासकीय कार्यालय समेत 1 दर्जन से अधिक कॉलोनियों में हजारों उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ेगा। विद्युत वितरण कंपनी नागदा शहर वितरण केंद्र के अंतर्गत 33/11 केवी मेहतवास ग्रिड पर रैनोवेशन कार्य करेगी।
इसके चलते बुधवार और गुरुवार को हर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत कटौती होगी। जिसके चलते मेहतवास विद्युत ग्रिड से से संबंधित सभी 11 केवी फीडरों पर विद्युत सप्लाई अवरूद्ध रहेगी। इस कारण समस्त बिरलाग्राम (सीडीईएफ और जी ब्लॉक टापरी) क्षेत्र, जय अंबे कॉलोनी, मेहतवास, वर्धमान नगर कॉलोनी, बीसीआई कॉलोनी, गवर्नमेंट कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, दुर्गापुरा, आजादपुरा, वादीपुरा, रेलवे कॉलोनी, बीसीआई स्कूल, लैंक्सेंस उद्योग कॉलोनी, नगरपालिका फिल्टर प्लांट, न्यायालय परिसर, तहसील कार्यालय, सर्किट हाउस क्षेत्रों में कटौती होगी। विद्युत वितरण कंपनी के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्य अनुसार समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।